सामग्री पर जाएँ

नियम व शर्तें (Terms & Conditions)

चयन सेतु का उपयोग करके आप इन नियमों से सहमत होते हैं।

1. सेवा

चयन सेतु प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यास के लिए ऑनलाइन टेस्ट देता है। चयन सेतु किसी भी सरकारी संस्था या परीक्षा आयोजक से संबद्ध नहीं है, और परीक्षा में सफलता की गारंटी नहीं देता।

2. प्लान और वैधता

  • अगली परीक्षा तक: वैधता उस परीक्षा की तारीख़ के 10 दिन बाद तक। परीक्षा 30 दिन से कम दूर हो तो उसके बाद वाली परीक्षा तक। परीक्षा की तारीख़ टले तो वैधता अपने-आप आगे बढ़ती है।
  • 12 महीने: ख़रीद की तारीख़ से 12 महीने।
  • अपग्रेड: “अगली परीक्षा तक” वाला प्लान चालू रहते हुए 12 महीने में बदला जा सकता है; 12 महीने पहली ख़रीद की तारीख़ से गिने जाते हैं।
  • नवीनीकरण: पुराने विद्यार्थियों के लिए कम कीमत पर 12 महीने, वैधता ख़त्म होने के बाद भी।
  • सीरीज़ में बाद में जुड़ने वाले टेस्ट भी वैधता के दौरान मिलते हैं।

3. खाता और डिवाइस

  • एक खाता एक ही विद्यार्थी के लिए है। खाता साझा करना मना है।
  • एक खाता अधिकतम 2 डिवाइस पर चल सकता है; महीने में 2 बार तक पुराना डिवाइस ख़ुद हटाया जा सकता है।
  • एक समय में एक ही टेस्ट दिया जा सकता है।
  • नियम तोड़ने पर खाता बिना रिफंड रोका जा सकता है।

4. सामग्री

प्रश्न, व्याख्या और विश्लेषण चयन सेतु की सामग्री है। इसकी नक़ल, स्क्रीनशॉट बेचना या दोबारा प्रकाशित करना मना है।

5. रैंक

लीडरबोर्ड में हर टेस्ट का सिर्फ़ पहला प्रयास गिना जाता है। रैंक कम से कम 20 विद्यार्थियों के बाद दिखती है।

6. भुगतान और रिफंड

भुगतान Razorpay से। रिफंड के नियम रिफंड नीति में।

7. बदलाव

ये नियम समय-समय पर बदल सकते हैं; बदलाव इसी पेज पर दिखेंगे। प्रश्न: chayansetu.official@gmail.com